
तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुख्य डाकघर में एक बार फिर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब तीसरी बार धमकी भरा ईमेल आया और इस ईमेल में भी मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की बात सामने आई। धमकी भरे ईमेल के बाद आनन फानन में पूरा ऑफिस को खाली कर पुलिस को इतला दी गई। पुलिस ने मौका स्थल का निरीक्षण किया और ईमेल की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। हालांकि फिर से इस प्रकार के किसी भी आपति जनक कोई वस्तु नहीं मिली है।गौरतलब है कि मुख्य डाकघर को विगत एक पखवाड़े में तीसरी बार इस प्रकार का ईमेल मिला है। उस समय भी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था,लेकिन पुलिस की सघन जांच के बाद वह केवल एक कोरी अफवाह साबित हुई थी। अब एक बार फिर ई-मेल के जरिए आई इस नई धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की ट्रेसिंग करना शुरू कर दिया है।
