
तहलका न्यूज,बीकानेर। बारहवीं के परीक्षा परीणाम में श्री सूरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम दिया हैं।जिसमें कला वर्ग में वृंदा लेघा ने 95.20%,अरूणा सियाग ने 93.40%, आंचल बिश्नोई ने 93%,प्रिया स्वामी ने 92.80%,मुस्कान सोनी ने 92.80%,अभिषेक चौधरी ने 92.40%,दिव्यांशी शर्मा ने 92.20%,माधुरी स्वामी ने 91.40%,पलक स्वामी ने 90.60% तथा तरन्नुम गौरी ने 90.20% अंक प्राप्त किए।इसी प्रकार विज्ञान वर्ग में सानिया ने 92.40% गुंजन प्रजापत ने 92.20% तथा माही दुबे ने 90.60% अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग में भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार स्वामी ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी तथा सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कीं।
