


अतिरिक्त निदेशक (जनसंपर्क) डॉ. कमलेश शर्मा ने आगे बढ़ने के सिखाए गुर
तहलका न्यूज,बीकानेर।आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को दसवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘करियर करियर ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को दसवीं के बाद सही विषय चयन एवं भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुलिस मुख्यालय जयपुर के अतिरिक्त निदेशक (जनसंपर्क) डॉ.कमलेश शर्मा थे।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाना सफलता की कुंजी है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को समझने,नई चीजों के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने तथा अपने भविष्य के लिए सोच-समझकर विकल्प चुनने की सलाह दी।डॉ.शर्मा ने करियर के विविध आयामों पर प्रकाश डालते हुए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी तथा पक्षी अध्ययन जैसे रोचक और उभरते क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक करियर विकल्पों के साथ नए क्षेत्रों में भी अपार संभावनाएं हैं।इसके लिए विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार निर्णय लें।उन्होंने करियर चयन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी निर्णय से पहले पर्याप्त जानकारी जुटाना और अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उसका सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका डॉ.शर्मा ने विस्तार से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।इस अवसर पर विद्यालय की ओर से उनका अभिनंदन भी किया गया।कार्यक्रम में उपनिदेशक डॉ.हरि शंकर आचार्य सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्य मुकेश व्यास ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर सह शैक्षणिक गतिविधियां भी सतत रूप से आयोजित की जा रही हैं। बच्चों के प्रा ज्ञान वृद्धि को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान शाला व्यवस्थापिका अपूर्वा व्यास,ज्योति कल्ला सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद व्यास ने किया।
