तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के सर्वोदय बस्ती स्थित मुक्ता प्रसाद रोड पर साहिल मेडिकोज के पास स्थित कॉस्मोडेंट डेंटल एंड कॉस्मेटिक क्लीनिक में रविवार को एक सराहनीय पहल के तहत निःशुल्क दांत एवं स्किन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बना,बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने और नियमित जांच के महत्व को भी रेखांकित करता है।स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।शिविर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं,जो इस पहल की उपयोगिता और जरूरत को दर्शाती हैं।मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ा,लेकिन इसके बावजूद उत्साह कम नहीं हुआ।शिविर का आयोजन बीडीएस कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं डेंटिस्ट डॉ.नाजनीन के निर्देशन में किया गया।उन्होंने बताया कि क्लीनिक में पहली बार इस प्रकार का निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य आसपास के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अब हर महीने एक बार इस तरह का शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर के दौरान करीब 150 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार दिया गया।डॉ.नाजनीन ने बताया कि स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे एक्ने,पिगमेंटेशन सहित अन्य त्वचा रोगों का आधुनिक तकनीकों से इलाज किया जाता है।क्लीनिक में लेजर मशीन,हाइड्रोफेशियल,माइक्रोनीडलिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं,जो मरीजों को बेहतर परिणाम देने में सहायक हैं।इसके साथ ही डेंटल केयर के लिए भी सभी आधुनिक उपकरण मौजूद हैं,जिससे दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का प्रभावी इलाज किया जा रहा है।