तहलका न्यूज,बीकानेर। आगामी विधान सभा चुनाव के मध्यनजर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा संभाल लिया है। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल ने अपने श्वेत सेना को मोर्चे में उतारा है। इसी क्रम में चुनाव मैनेजमेंट प्रभारी व सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला कि अनुशंसा पर बीकानेर के सुखदेव नाथ को असम चुनाव में इलेक्शन वार रूम का प्रभारी बनाया गया है।सुखदेव बीकानेर व राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुऐ असम में कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी का निर्वाहन करते हुए प्रदेश में पार्टी की विजय के लिए अपना योगदान देंगे। कांग्रेस सेवादल के शहर जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने सुखदेव को बधाई देते असम में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निर्वाहन कर पार्टी को विजय दिलवाने के लिए जी तोड़ प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।