


तहलका न्यूज,बीकानेर। बंद घरों में सेंधमारी करने के मामले में मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।थानाधिकारी विजेंद्र सिला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सूर्यप्रताप सिंह और सुमित उर्फ गोलू मुक्ताप्रसाद नगर के ही रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने थाना क्षेत्र में अन्य कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने के लिए पूछताछ जारी है।
सवा सात ग्राम स्मैक जब्त, आरोपी गिरफ्तार,मोटर साइकिल जब्त
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने आज करीब सवा सात ग्राम स्मैक जब्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।आरोपी के पास से पुलिस ने मोटर साइकिल भी जब्त की।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।थानाधिकारी विजेंद्र सिला ने बताया कि रेंज आईजी ओमप्रकाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत थाना क्षेत्र में थाना स्तर पर टीम का गठन कर अवैध मादक पदार्थ की खरिद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध विशेष निगरानी रखकर लगातार आसूचना संकलन की गई।आसूचना थी कि थाना क्षेत्र में बाग बिकान मैरिज गार्डन के आसपास सर्वोदया बस्ती में अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त हो रही है।जिस पर थानाधिकारी व अन्य गश्त अधिकारीयों द्वारा लगातार उक्त क्षेत्र में गश्त की गई। दौराने गश्त ओढो का मौहल्ला की तरफ रेल्वे वर्कशॉप के पास से आरोपी वसीम पुत्र मोहम्मद अली निवासी ओढो का मौहल्ला सर्वोदय बस्ती हाल किरायेदार मकान जफार अली,मोरपंख भवन के पीछे सर्वोदय बस्ती के पास से अवैध मादक पदार्थ 07.20 ग्राम स्मैक (हैरोईन) व मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जब्त किया जाकर मुल्जिम वसीम को गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
