


तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि नोखा रोड पर धारणिया पैट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक उदयरामसर निवासी हितेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सामाजिक संस्थान खिदमत गार खादिम सोसायटी ओर असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का हाथ का पंजा शरीर से अलग हो गया। इतना ही नहीं मोटरसाइकिल दूर जा गिरी। जिसमें आग लग गई। हादसे के बाद एक बारगी यातायात प्रभावित हुआ। गौरतलब रहे कि पिछले 24 घंटे में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले एक बस व ट्रोले की भिड़ंत में एक दर्जन यात्री घायल हुए थे।
