


तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाने में आज सुबह हुई लूट का राज आखिरकार खुल गया। 12 घंटे से पहले ही पुलिस ने इस लूट का अंजाम देने वाले को पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज ने पर्दाफाश किया। बताया जा रहा है कि इस लूट की साजिश रचने वाला मुनीम दुलाराम ही निकला और उसके बार बार विरोधाभास बयान ने राज खोल दिया। जानकारी मिली है कि दुलाराम ने स्वीकार किया कि उसने नकदी हड़पने के लालच में यह पूरी साजिश रची थी। उसने खुद ही पैसे कहीं छिपा दिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 4.5 लाख रुपए की पूरी राशि बरामद कर ली है।एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने जब मुनीम दुलाराम को हिरासत में लेकर कड़ाई से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की,तो वह टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया।उसने बताया कि युवकों को हायर किया था। आरोपी करीब छह महीने पहले ही नोकरी पर लगा था।
व्यापारियों ने ली राहत की सांस
वारदात का त्वरित खुलासा होने पर मंडी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। बीछवाल पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस साजिश में मुनीम के साथ कोई और भी शामिल था या उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर धोखाधड़ी व पुलिस को गुमराह करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।गौरतलब रहे कि कच्ची आढ़त मंडी की दुकान नंबर 13 पर संचालित फर्म बृजमोहन बृजवल्लभ के मुनीम दुलाराम से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने नकदी से भरा बैग छीन लेने की बात सामने आई। दुलाराम एसबीआई बैंक से ये रूपये लेकर आ रहा था। इस वारदात में शामिल दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।
