


तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर प्रवास पर आएं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के एक बयान पर टिप्पणी की ने राजनीतिक चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है। उनके बयान के अनेक मायने लगाएं जा रहे है। उन्होंने कहा- ऐसा नहीं है कि वसुंधरा राजे के काम नहीं हो पा रहे हैं।उनके हर काम हो रहे हैं। हर बार कोई मुख्यमंत्री थोड़े……… किसको क्या मिलना है..। उन्होंने आज पत्रकारों के सवालों के जबाब के दौरान इस प्रकार की बात कही। उन्होंने चिट्ठी चूर-चूर करे,मांगे दाल और घी,मोदी सु कुण झगड़ो करे, चिट्ठी खानी नाळ। जैसी कहावत का जिक्र करते हुए बातों ही बातों में काफी कुछ कह दिया। राठौड ने कहा कि वे आज भी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। हमारी मार्गदर्शक है।
गहलोत पर कसा तंज
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भी तंज कसते हुए कहा कि उनमें राष्ट्र भावना नहीं है। तभी तो वे हमारे मंत्री के बयान के पाकिस्तान दलाल देश पर माफी मांगने की बात कहते है। महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए राठौड ने कहा कि जब दोनों सदनों में सर्वसम्मति से महिला आरक्षण बिल पास हो गया तो अब विपक्ष व कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रहा है। कांग्रेस अफरा तफरी मचाना चाहती थी। राष्ट्रपक्ष की भावना सब में होनी चाहिए।कांग्रेस विरोध कर रहे है। स्पष्ट करें,समान अधिकार सबको मिलना चाहिए। पंचायत चुनाव पर पूछे सवाल का जबाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जनसंख्या के समान वितरण के आधार पर वार्ड बनने चाहिए। पुर्नसीमांकन हो चुका। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आई नहीं है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी चुनाव हो जाएंगे।
ममता बनर्जी का जनाधार खिसक रहा है
राठौड़ ने राज्य में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों पर भी जवाब दिए। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया जारी है और जल्द ही चरणबद्ध तरीके से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां दी जाएंगी,जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।राठौड़ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी राय दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का जनाधार लगातार खिसक रहा है और तृणमूल कांग्रेस का शासन अधिक समय तक नहीं टिकेगा।
असम में जीत का किया दावा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने असम में भाजपा की दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा किया। साथ ही तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ मिलकर चुनाव जीतने की संभावना जताई। उदयपुर में भाजपा नेताओं के बीच दो फाड़ होने के मुद्दे पर कहा कि वहां कार्यकर्ताओं से बातचीत करके मामला सुलझा दिया गया है।
ये कहा था वसुन्धरा राजे ने
राजे ने कहा था- मैं अपने लिए कुछ नहीं कर सकी इससे पहले गुरुवार को झालावाड़ में वसुंधरा राजे ने कहा था कि छोटे-मोटे काम होते रहते हैं। किसी को मकान नहीं मिल रहा, किसी की पेंशन नहीं मिल रही, किसी का मुआवजा नहीं मिल रहा। कल आई थी, ये लोग मुझे बोल रहे थे।मैंने कहा,मेरे साथ भी हो गया,मैं अपने आपके लिए कुछ नहीं कर सकी,तुम्हारे लिए क्या करूं। मेरा चला गया,मैं नहीं बचा सकी अपने आपको और तुम कह रहे हो कि आपका तो ठीक है, हमें बचा लीजिए। मैं कैसे बचाऊं? ये सब चलता रहता है, परिवार है।राजे के बयान के बाद से ही पार्टी में उनके कद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी।
रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शश्याम पंचारिया एवं सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार अगवानी करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया।जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम,भूपेंद्र सैनी,प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह,सत्यप्रकाश आचार्य,मोहन सुराणा, दिलीप सिंह राजपुरोहित,श्याम सिंह हांडला,राजेंद्र पंवार,महावीर सिंह चारण,श्याम हांडला,राजाराम ओझा,कमल गहलोत,महेंद्र ढाका,पंकज अग्रवाल,श्याम चौधरी एवं नरेश नायक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने फूलमालाओं एवं नारेबाजी के साथ राठौड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया।
