

तहलका न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाली अग्रणी शिक्षण संस्थानों में बीकानेर का स्थान दूसरे नंबर पर बरकरार है। जिसके विद्यार्थियों ने परचम फहराते हुए एक बार फिर से इतिहास रचा है। इसमें कुमार सर क्लासेज वो नाम है,जो एसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में बीकानेर से सैकड़ों अभ्यर्थियों का चयन करवा चुकी है। संवाददाताओं को संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विप्लव सर ने बताया कि 2022 से शुरू हुए हमारे संस्थान ने विद्यार्थियों का विश्वास कायम रखा है। एसएससी सीजीएलई परिणाम 2025 के जारी परिणाम में 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से होनहार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है। लगातार बच्चों के बढ़ते विश्वास को देखते हुए संस्थान निकट भविष्य में अभिभावक से संवाद,बोर्ड पास विद्यार्थियों को विषय चयन में मदद के लिये काउसलिंग जैसी व्यवस्था भी शुरू करने जा रहा है। उन्होंने ऑनलाइन की बजाय संस्थान में आकर अध्यापन करने को बेहतर परिणाम का विकल्प बताया।
ये विद्यार्थी हुए चयनित
कुमार सर क्लासेज से वासुदेव कुमावत एएसओ,मुस्कान पंवार स्टेटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर,पुलकित सुथार ओएस इनकम टैक्स,जयंत जोरा ओएस इनकम टैक्स,ओमप्रकाश चौधरी ओएस इनकम टैक्स,पीयुष स्वामी ओएस इनकम टैक्स, राजनीश कुमार ऑडिटर तथा योगेश सिंह शेखावत ईए पद पर चयनित हुए है।सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
करियर सेमिनार 21 को
संचालक विप्लव सर ने बताया कि 21 अप्रैलको कुमार सर क्लासेज द्वारा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विजन टू विक्टरी करियर एंड स्टडी ब्लूप्रिंट विषय पर विशेष करियर सेमिनार आयोजित किया जायेगा। इन तीन घंटे के सत्र में कुमार सर 12वीं पास छात्रों को सरकारी नौकरियों,प्रवेश परीक्षाओं,कॉर्पोरेट क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों के 200 से अधिक करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी देंगे। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा दिखाना और उनकी भ्रमित स्थिति को दूर करना है।
बेस मजबूत करने वाला प्लिंथ टू पिनेकल नया बैच 22 से
उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से प्लिंथ टू पिनेकल नामक 18 महीने के अध्ययन कार्यक्रम का नया बैच शुरू हो रहा है।यह बैच यूपीएससी,सीएसएटी,सीडीएस,एसएससी सीजीएलई,रेलवे सहित सभी प्रमुख परीक्षाओं की पूरी तैयारी कराएगा। बैच में सीमित 50 छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा जिससे हर छात्र को व्यक्तिगत ध्यान मिल सके। 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को 25 प्रतिशत फीस छूट का भी प्रावधान है।
एसएससी मे सफलता का आधार कुमार विप्लव सर
कुमार सर क्लासेज की सफलता का आधार है कुमार विप्लव सर का अनुभव और विशेष शिक्षण शैली। बीटेक आईआईआईटीएम ग्वालियर से स्नातक, कैट 2010 में 99.83 प्रतिशताइल,गेट स्कॉलर, छह बार बैंक पीओ तथा चार बार एसएससी सीजीएलई चयनित कुमार सर पूर्ण परीक्षा उन्मुखी शिक्षण देते हैं। वे छात्रों को बुनियादी अवधारणाओं से शुरू करके द्विभाषी माध्यम में पढ़ाते हैं, नियमित टॉपिकवाइज टेस्ट आयोजित क रते हैं और हर बैच को व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। यही कारण है कि उनके छात्र न केवल परीक्षाओं में सफल होते हैं बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं।
इच्छुक छात्र नामांकन और अधिक जानकारी के लिए सी-29 सूरजपुरा खतूरिया कॉलोनी बीकानेर स्थित कुमार सर क्लासेज कार्यालय में स ंपर्क कर सकते हैं। फोन नंबर 9461155375 तथा 9602375353 पर भी बात की जा सकती है।
