तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुआ है।इसमें एक महिला शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार अल सुबह 4 बजे उदयरामसर-पलाना के बीच स्कॉपियों और मोटरसाइकि ल के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक व एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद स्कॉपियों सवार फरार हो गया है।हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम सोसायटी असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर,हाजी नसीम,राजकुमार खडग़ावत,जुनैद खान,रमजान, इमरान,अयूब चाचा,हाजी मलंग बाबा,शकील,शोएब भाई एंबुलेंस लेकर पहुंचे और सभी को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।