तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना पुलिस में चोरी के प्रयास में दो जनों को स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया गया है। बताया जा रहा है कि डागा चौक स्थित एक मकान में देर रात दो जने स्कूटी पर सवार होकर चोरी की नीयत से ताला तोड़ घर में घुस गये। लेकिन घर में सीसीटीवी कैमरे होने की वजह से मकान की सार संभाल कर रहे व्यक्ति को इसकी भनक लग गई और उस व्यक्ति ने डागा चौक में बैठे व्यक्तियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों युवकों को दबोच लिया। पता चला है कि यह मकान किसी प्रवासी बीकानेरी का है। जिसे यहां चौक का व्यक्ति ही संभालता है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। चोरी की नीयत से बंद घर में घुसे युवक क्षेत्र के ही वांशिदें बताएं जा रहे है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। चोरी की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पकड़ा गया एक युवक हिमांशु पालीवाल है और दूसरा टैक्सी चलाता है।