तहलका न्यूज,बीकानेर। इंडिया स्केट गेम्स 2026जो कि चंडीगढ़ में आयोजित हो रहे हैं राजस्थान रोलर स्केटिंग की टीम में रोलर डरबी डिसिप्लिन में दो टीमों ने भाग लिया।जूनियर वर्ग की लड़कियों की टीम एवं सीनियर वर्ग के लड़कों की टीम ने भाग लिया।इसमें लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक जीता एवं लड़कों की टीम ने रजत पदक जीत कर राज्य का नाम किया।राजस्थान की टीम में बीकानेर जयपुर जोधपुर अजमेर के बच्चों ने भाग लिया।राजस्थान टीम के लड़कों के वर्ग में मैनेजर सुरेंद्र सिंह राठौर जयपुर से थे लड़कियों के वर्ग में श्रीमती प्रियंका नाहर जोधपुर से थी।लड़कियों की वर्ग में कैप्टन साक्षी कवर बीकानेर से थी लड़कों के वर्ग में कैप्टन परमजीत सिंह राठौड़ जयपुर से थे।