
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोटगेट पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने नत्थूसर बास निवासी 26 वर्षीय जय सांखला उर्फ जयकिशन ओर मुकेश बन को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला है।पुलिस के अनुसार,आरोपी के कब्जे से अब तक चोरी की कुल सात मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। बरामद वाहनों के संबंध में अनुसंधान और सत्यापन की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।शहर में वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एएसआई राधेश्याम,रेवंतराम, हैड कांस्टेबल हेतराम, कास्टेबल संपत राम ओर अशोक शामिल रहे।
