तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लाख दावे कर रही हो। किन्तु बदमाश उन दावों की पोल खोल रहे है। जिसके चलते आएं दिन ऐसे अपराध शहर में हो रहे है। जिनसे आमजन में अब भय का माहौल है। हालात यह है कि चोरियां तो अब आम हो गई है। इस वजह से आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। ताजा प्रकरण शहर के नयाशहर थाना इलाके का है। जहां सोमवार रात एक हलवाई के कारखाने से नकदी व सामान चोरी हुआ है। जिसका परिवाद मंगलवार को थाने में दिया गया है। जानकारी मिली है कि परिवादी जयप्रकाश स्वामी ने थाने में दिए परिवाद में बताया है कि गोविंद पैलेस के पीछे उसका कारखाना है। जहां सोमवार रात किसी सामाजिक कार्यक्रम में रसोई का कार्य कर रात नौ बजे के करीब सामान रखा था। सुबह पड़ौसियों से सूचना मिली कि कारखाने के शटर के ताले टूटे हुए है। जब जयप्रकाश अपने कारखाने पहुंचा तो पाया कि तीन सिलेण्डर,बर्तन सहित नकदी गायब है। इस पर दोपहर में थाने पहुंचकर परिवाद दिया। जिसके बाद एएसआई सुनीता यादव की अगुवाई में टीम मौका स्थल पहुंची और जायजा लिया। जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि कारखाने से तीन घरेलू गैस सिलेंडर,30 बड़े एम्ल्यूमिनियम के टोपिये,तेल और घी के टीन,तीन बड़ी बारात व 34 हजार की नकदी गायब थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जयप्रकाश ने एक जने पर संदेह जताया है।