तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाका स्थित करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक श्रमिक ने फांसी का फंदा लगा लिया।जानकारी मिली है कि आटा निर्माण फैक्ट्री में बने टीन के एंगल से फांसी का 23 वर्षीय भिंड मध्यप्रदेश निवासी मनीष शर्मा फंदे पर झूल गया।सूचना पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस पहुंची और असहाय सेवा संस्थान तथा खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवादारों शोएब,राजकुमार खडग़ावत,मो जुनैद,हाजी जाकिर,अब्दुल सतार,अयूब,इमरान आदि मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।