arop

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ तहसील के आरडी 465 के युवक द्वारा विवाहिता को जबरन भगा ले जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर परिवादी एसपी मृदुल कच्छावा से मिलने पहुंचे। इस दौरान विवाहिता की मां रोती विलखिती एसपी ऑफिस के सामने बिफर गई। विवाहिता के पति ने एसपी को बताया कि दिनेश गोदारा नाम का युवक उसकी पत्नी को पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था। गोदारा ने विवाहिता को उसके कई विडियो होने की बात कही। उसी विडियो के आधार पर मजबूर कर भगा ले गया। विवाहिता के पति ने बताया कि सामाजिक स्तर पर पंचायती करने के बाद भी दिनेश गोदारा माना नहीं। बताया जा रहा है कि विवाहिता दो बच्चों की मां है। इस दौरान पीडि़त पति का बेटा भी मौके पर उसके साथ रहा। पीडि़त ने बताया कि उसकी एक बेटी कैंसर से मर चुकी है। इतना दु:ख देने के बाद भी उसकी पत्नी को गोदारा जबरन भगा ले गया। पुलिस उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है।