तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में परिवारों को जोडऩे की अनूठी पहल “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” के तहत आयोजन की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।इसी क्रम में निशा लिंबा ने बताया कि आज दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आधिकारिक लोगो लॉन्च किया गया तथा आयोजन की थीम पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम का लोगो विमोचन विमर्शानंद जी महाराज और रवि शेखर मेघवाल के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में परिवारों को एक मंच पर लाना अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास है।उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल समाज में आपसी जुड़ाव को मजबूत करेगी।दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की टीम ने इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की जिम्मेदारी उठाई है।इस अवसर पर टीम के सदस्य प्रेक्षा गहलोत,साक्षी राठौड़,कुसुम,निशा सहारण,रुद्राक्ष और हिताशा उपस्थित रहे।इसके साथ ही कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे,नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालचिनामी,जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष एवं मोहन सुराना जी को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन में शामिल होने की सहमति जताई।दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि उनकी टीम में ऊर्जावान और उत्साही युवा शामिल हैं,जो इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज को जोडऩे का एक सशक्त प्रयास है।इसी कड़ी में कार्यक्रम को स्वास्थ्य क्षेत्र से भी सहयोग मिलने लगा है। केपीजे फिजियोथेरेपी ग्रुप ने सहयोगी के रूप में इस मुहिम से जुड़ते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस आयोजन में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से प्रतिभागियों को सही स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।15 मई को भ्रमण पथ,बीकानेर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अब सामाजिक एकता,पारिवारिक जुड़ाव और फिटनेस का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनने की ओर अग्रसर है।