तहलका न्यूज़,बीकानेर । जिले में कोलायत क्षेत्र के गंगापुरा रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चानी गांव निवासी कालूराम नायक अपने बच्चों के साथ खाजूवाला में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान गंगापुरा रोड पर उनकी मोटरसाइकिल और एक एम्बुलेंस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि कालूराम नायक गंभीर रूप से घायल हो गए.मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रवाना किया। संबंधित एम्बुलेंस का नंबर आरजे21जीडी8328 बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने की पुष्टि नहीं हो पाई है. प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है.