तहलका न्यूज,बीकानेर।छत्तरगढ़ निवासी समाजसेवी स्वर्गीय आसुराम सोनी( मांडण) की प्रेरणा से इनके पुत्र भोजराज सोनी( मांडण) के द्वारा नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सोनी ने  बताया कि समाज-सेवी दादाजी आसुराम की प्रेरणा से छतरगढ़ में एकमात्र श्री सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज के मंदिर का कार्य काफी लंबे समय से चल रहा था जो अब पूर्ण रूप से तैयार हुआ है।13 मई को 8:15 बजे भव्य शोभायात्रा-नगर परिक्रमा की जाएगी एवं इसी दिन रात्रि 8:15 बजे भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जागरण में मयंक शर्मा के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।14 मई  को 8:15 बजे यज्ञ अनुष्ठान होगा,11:15 बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी वहीं दोपहर 12:15 बजे महा आरती प्रसाद वितरण होगा।महेंद्र सोनी ने स्वर्णकार समाज समेत सभी भक्तों से विनम्र प्रार्थना की है कि इस कार्यक्रम में आकर श्री सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज का दर्शन सपरिवार आकर करें,आप सभी सादर आमंत्रित हैं।मंदिर निर्माणकर्ता घड़साना हाल छत्तरगढ़ निवासी भोजराज सोनी ने बताया कि देव तुल्य पिताजी आसूराम की प्रेरणा से हमें मंदिर बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,हमारे कस्बे में एकमात्र सबसे बड़ा यह गणेश जी महाराज का मंदिर होगा यहां सभी जाति समाज के लोग गणेश जी के दर्शन लाभ ले सकेंगे। राह चलते लोग भी बड़ी आसानी से मंदिर को धोख लगा सकेंगे।आज हमें बेहद खुशी है कि गणेश जी महाराज की कृपा से पूज्य पिताजी के आशीर्वाद से श्री सिद्धिविनायक गणेश जी महाराज का मंदिर निर्माण कार्य संपन्न हुआ और शुभ घड़ी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भी कार्य संपन्न होगा। स्वर्णकार समाज के सभी बंधुओ से निवेदन करतें हुए भोजराज सोनी ने कहा कि समाज के हर बंधु से निवेदन है मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर सब परिवार पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हमें कृतार्थ करें एवं गणेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने स्वर्णकार समाज से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में छतरगढ़ पहुंचकर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा ले और पुण्य के भागीदार बने।