तहलका न्यूज,बीकानेर। सीकर में आरजीएचएस के तहत बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद बीकानेर में लगातार मिल रही शिकायतों की परख करने के लिये एसओजी की टीम बीकानेर में डेरा डाले हुए है। सीआई नेमीचंद मय जाब्ता पिछले तीन दिनों से अलग अलग अस्पतालों में फर्जीवाड़े की पड़ताल कर रहे है। इसी कड़ी में आज एसओजी की टीम पीबीएम अस्पताल पहुंची है। एसओजी को आशंका है कि कुछ चिकित्सकों ने फर्जी साइन और मुहर लगाकर सरकार को लाखों का चूना लगाया है। इसी की जांच के लिये टीम फर्जीवाड़े की परतें खोलने दस्तावेजों को खंगाल रही है। हालांकि आरजीएचएस मामले में कई पेच फंसे हुए है। जिनकी गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक एसओजी की ओर से किसी प्रकार की अधिकृत जानकारी तो नहीं दी गई है। पर अपुष्ट खबरों से पता चला है कि बीकानेर में भी सीकर की तरह फर्जीवाड़े का भंडाफोड हो सकता है। जिसके चलते पिछले तीन दिनों से जांच पड़ताल कर एसओजी टीम तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसओजी टीम की सूचना की भनक मिलते ही अस्पताल में अफरा तफरी मची हुई है।
