तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना इलाके में बुधवार शाम एक पापड़ फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग तेजी से फैली की कुछ ही देर में पूरा कारखाना खाक हो गया।घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।आसपास के लोग मौके पर जुट गए।जानकारी मिली के अनुसार भंसाली पापड़ फैक्ट्री मेें अचानक आग भभक गई। देर शाम को हुई इस आग की घटना से अफरा तफरी का माहौल हो गया।घटना की सूचना पर सीओ हिमांशु शर्मा भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।पुलिस और प्रशासन की टीम ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया। आग लगने के कारणों का साफ तौर पर खुलासा नहीं हुआ है।हालांकि सीओ ने प्रारंभिक तौर पर डीजल भट्टी से आग लगने का शक जाहिर किया है।
भारी नुकसान की आशंका,जनहानि नहीं
आग से फैक्ट्री में भारी नुकसान की आशंका है।मशीनरी,कच्चा माल और तैयार सामान जल गया।राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। लोगों का कहना है कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री परिसर से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा।
3 दमकल और पानी के टैंकर लगाए
आग की सूचना पर पहुंची 3 दमकलों से आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं।अतिरिक्त पानी की जरूरत को देखते हुए कई पानी के टैंकर भी मौके पर मंगवाए गए।दमकलकर्मी लगातार आग पर नियंत्रण पाने में जुटे रहे। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। इससे राहत कार्य में दिक्कतें आईं।
