तहलका न्यूज,बीकानेर।मानस प्रचार समिति,लखोटिया चौक की ओर से पुरूषोत्तम मास में 17 मई से होने वाले नवाह्न पारायण पाठ से पहले निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को गुरुवार को साड़ियां वितरित की गई।नृसिंह सत्संग उद्यान में शाम पांच बजे से ही महिलाओं की टोलियां उत्साह के साथ पहुंचना शुरू हो गई।शाम साढ़े छह बजे सुधा आचार्य,पर्वतारोही सुषमा बिस्सा,कंचन राठी, साहित्यकार कृष्णा आचार्य और अशोका सोनी आदि ने महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया।साड़ी वितरण कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि महिलाएं पूरे कार्यक्रम के दौरान स्व अनुशासित और उत्साह से लबरेज रही।अब ये महिलाएं 16 मई को निकलने वाली शोभायात्रा में एक कलर की साड़ियां पहने सिर पर रामचरित मानस की पुस्तकें रखकर एमएम ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से नयाशहर थाने के आगे से होते हुए धर्म नगर द्वार से कथास्थल नृसिंह सत्संग उद्यान तक पहुंचेगी।
बसों की रहेगी निशुल्क व्यवस्था
