तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के बज्जू थाना इलाके में तीन सगी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। जानकारी मिली है कि ग्रांधी गांव निवासी खेतूराम मेघवाल की तीन बेटियां नख्त बन्ना सब माईनर के पास स्थित अपने खेत में बनी डिग्गी में डूब गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे तीनों ने एक दूसरे को बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवाई। बताया जा रहा है कि मृतका 23 वर्षीय धापू विवाहिता थी। जबकि 19 वर्षीय सुशीला व 15 वर्षीय अन्नू अविवाहित थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। तीनों के शव को डिग्गी से बाहर निकाला। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे डिग्गी में कपड़े धोने गई थी या गायों को पानी पिलाने। यह भी नहीं पता चल पाया है कि खेतूराम की कौनसी बेटी का पांव फिसला,जिसे बचाने दोनों बहनें डिग्गी में उतरी थी। फिलहाल इस हृदयविदारक घटना से गांव में हर एक गमगीन है।
