698875665_1409448057868064_4200839308955347363_n

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नोखा थाना पुलिस ने कथित अपहरण मामले का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए युवक द्वारा खुद के अपहरण की झूठी साजिश रचने का हाईप्रोफाइल कहानी का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु जोशी सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 13 मई को वीर तेजाजी मंदिर क्षेत्र निवासी अनुराधा ने अपने बेटे विष्णु जोशी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मामले की जांच के दौरान सामने आया कि विष्णु ने नारायण पारीक,गौरीशंकर पारीक और शिवलाल विश्नोई के साथ मिलकर खुद पर हमले और अपहरण का फर्जी वीडियो तैयार किया था।आरोपियों ने वीडियो व्हाट्सएप पर भेजने के बाद मोबाइल बंद कर दिए,ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूर्व में दर्ज एक मामले में पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी। पर्दाफाश करने वाली टीम में थानाधिकारी अरविंद कुमार,ताराचंद मीणा,अशोक कुमार,गणेश गुर्जर,लक्ष्मण शामिल रहें।