truck

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रतिदिन किसी न किसी तहसील में सड़क हो रहे सड़क हादसों ने सभी को बैचेन कर रखा है। शुक्रवार को फिर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिडंत में एक ड्राइवर की मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब डामर से भरे आगे चल रहे ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात दोबारा शुरू करवाया। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

काफी मशक्कत के बाद निकाला ड्राइवर
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक रेस्क्यू कर ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ,जिसे इलाज के लिए श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

मृतक ड्राइवर की पहचान नहीं
पुलिस के अनुसार मृतक ड्राइवर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।