IMG-20220107-WA0031

तहलका न्यूज़,बीकानेर। नहरबंदी के दौरान जहां शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।वहीं अब गांव में भी पानी को लेकर आग लगी हुई है।जिसके चलते शनिवार को सुबह गांव रीड़ी में युवक पानी की टंकी पर चढ़ गये और प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता,तब तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। इससे पूर्व गांव के मंदिर से अनाउंसमेंट करवाया गया,जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पानी की टंकी तक पहुंचे।विरोध के दौरान कई युवा टंकी पर चढ़ गए,जबकि बुजुर्ग नीचे घेरा बनाकर खड़े रहे और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप था कि लंबे समय से जल संकट बना हुआ है,लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।