तहलका न्यूज,बीकानेर। मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक के बैनर तले स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में चल रहे श्री नवाह्न परायण पाठ के दूसरे दिन राम जन्मोत्सव के तहत श्रद्वालुओं ने खुशियां मनाई।इस दौरान राम जन्म की बधाई गीत गाएं गये।वहीं प्रसाद का वितरण किया गया।कथा का वाचक जोधपुर के पं गिरधर गोपाल और सुशील आसोपा ने संगीतमय चौपाईयों के माध्यम से राजा दशरथ द्वारा संतों और मुनियों की सलाह से पुत्रेष्टि यज्ञ करवाना,यज्ञ के प्रभाव से अग्निदेव का खीर/चरु लेकर प्रकट होना और राजा दशरथ को उसे रानी कौशल्या,सुमित्रा और कैकेयी को देने के लिए सौंपना,माता कौशल्या के गर्भ से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का,भरत का माता कैकेयी से तथा लक्ष्मण व शत्रुघ्न का माता सुमित्रा के गर्भ से जन्म लेना,प्रभु के बाल रूप की सुंदर लीलाओं का वर्णन और ऋ षियों-मुनियों को राक्षसों द्वारा सताए जाने पर भगवान का राम अवतार के वास्तविक उद्देश्य को पूरा करने की ओर बढऩा के प्रसंग सुनाएं। जिस पर श्रद्वालु झूम उठे। सचिव राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को सती द्वारा भगवान राम की परीक्षा सहित अनेक प्रसंग सुनाएं जाएंगे। इस मौके पर बलभद्र व्यास,सुरेश कोठारी,कांशीराम माली,रामकिशन व्यास,नरेश पुरोहित,विक्रम पुरोहित,चन्द्रशेखर श्रीमाली,भंवर पुरोहित सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
