तहलका न्यूज, बीकानेर।पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल डीजल के दूसरी बार दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेस जन अपने दुपहिया वाहनों को घसीटते हुए अम्बेडर सर्किल से लेकर पेट्रोल पंप तक पैदल लेकर गये और उसका चक्कर निकालकर वापस घरों की ओर रूख कर लिया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।साथ ही अम्बेडकर मूर्ति के सामने खड़े होकर उनसे मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सलीम भाटी की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर भाटी ने कहा कि वे ज्ञापन इसलिए नहीं दे रहे। क्योंकि इस सरकार में सुनवाई नाम की कोई चीज नहीं है।उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में दो बार पेट्रो पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे महंगाई का बोझ लगातार आम लोगों पर बढ़ता जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के 14 साल के शासन में महंगाई दोगुनी हो गई है।उनके मुताबिक ईंधन,सब्जियां,दूध,एलपीजी और सीएनजी जैसी जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ी हैं,लेकिन लोगों को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।भाटी ने कहा कि यह लड़ाई जनता की लड़ाई है और कांग्रेस इसे मजबूती से उठाएगी।प्रदर्शन करने वालों में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़,नित्यानंद पारीक,नितिन वत्सस,श्रवण रामावत,दीन मोहम्मद मौलानी, जयकिशन गहलोत,हाजिर खान,शरीफ समेजा सहित अनेक जने शामिल रहे।