तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से चलाएं जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस की ओर से अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में सेरूणा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 261 ग्राम अफीम के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।श्रीडूंगरगढ़ सर्कल में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है।जानकारी के अनुसार सेरूणा थाना थानाधिकारी संध्या बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी।इसी दौरान सूडसर चौकी के पास एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 261 ग्राम अफीम बरामद हुई।इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज जाट (33) निवासी कोटासर, राकेश जाट (22) निवासी रीड़ी और केशराराम जाट (33) निवासी राजेडू के रूप में हुई है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी संध्या बिश्नोई,एएसआई सुरेश कुमार मीणा,कांस्टेबल सेवानंद,नानूराम,सुरेंद्र कुमार,रामदयाल,प्रेम और मुकेश शामिल रहे।मामला एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा होने के कारण आगे की जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा को सौंपी गई है।

एमडी सहित 18 साल के युवा को पकड़ा
शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए देर रात एमडी सहित एक युवक को पकड़ा है।पकड़ा गया युवक गली नंबर 17, रामपुरा बस्ती निवासी 18 वर्षीय विपिन पुत्र सुदेश चांवरिया है।एएसपी सिटी चक्रवर्ती राठौड़ के सुपरविजन व डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली एएसआई रामकरण सिंह मय टीम में एचसी कानदान,देवेंद्र व राजेंद्र शामिल थे। आरोपी के पास 6 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बता दें किजिले में एमडी तस्करों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। इस मंहगे नशे ने नशेडिय़ों को ही तस्कर बना दिया है।