तहलका न्यूज,बीकानेर।जोधपुर डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने बुधवार को जिले के दो गांवों में औचक निरीक्षण कर अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किये और इनके मालिकों पर जुर्माना लगाया।अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मीणा व मघाराम मेघवाल के नेतृत्व में चलाएं गये संयुक्त अभियान में नोखा के धरनोक,सांईसर रोही में जांच की गई।जिसमें आठ अवैध अनाधिकृत लगाएं ट्रांसफार्मर जब्त किये।इसके मालिकों की वीसीआर भरकर करीब 21 लाख का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई में अधिशाषी अभियंता नोखा सतपाल चौधरी,अधिशाषी अभियंता सतर्कता बीकानेर अब्दुल माजिद,थानाधिकारी आईपीटीपीएस भागीरथ,सहायक अभियंता सतर्कता नोखा धीरज विश्नोई,सहायक अभियंता ग्रामीण पुष्कर मेघवाल,सहायक अभियंता सतर्कता बज्जू वसीम भियानी,सहायक अभियंता पांचू राजेश सोनी,सहायक अभियंता वितरण नोखा धीरेन्द्र धवन शामिल रहे।