859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।चाहे पुलिस की ओर से या निजी संस्थाओं की तरफ से आत्महत्या रोकथाम के लिये चलाएं जा रहे अभियान को वो गति नहीं मिल पाई है। जिसके कारण आत्महत्याओं के मामले पर अंकुश लगे।बल्कि दिनों दिन आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रही है। जिले के अलग अलग थानान्तर्गत दो जनों ने आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी है।शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंद लगाकर ईहलीला को समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि बीदासर बारी निवासी 49 वर्षाीय सुरेश ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाई।सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है।

पेड़ पर लटका मिला शव
नोखा के जसरासर थानान्तर्गत एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला को खत्म कर लिया है।जानकारी मिली है कि कुचौर आथुनी निवासी 38 वर्षीय शंकरलाल जाट अपने परिवार सहित खेत में रहता है।शुक्रवार शाम वह खेजड़ी के पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर झूल गया। पुलिस ने मृतक के भाई भंवरलाल की रिपोर्ट पन मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। जांच थानाधिकारी आलोक सिंह को दी है।