तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के देशनोक थाना इलाके में रॉयल्टी विवाद में मारपीट व फायरिंग कर लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बजरी रॉयल्टी की पर्ची काटने के कार्य को लेकर गांव पलाना में दो पक्षो में विवाद इस कदर बढ़ा की मामला मारपीट व फायरिंग तक पहुंच गया। प्रथम दृष्टया मामला बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के यहाँ बजरी की रॉयल्टी पर्ची काटने के काम को लेकर प्रतिस्पर्धी विवाद बताया जा रहा हैं।यह वारदात पलाना से बरसिंहसर रोड़ पर रॉयल्टी नाका के पास 27 मई रात्रि 11:20 बजे की बताई जा रही हैं।थानाधिकारी सुमन शेखावत ने इस पूरे प्रकरण के बारे में बताया कि पलाना निवासी रामदयाल गोदारा ने बजरी रॉयल्टी विवाद में मारपीट व फायरिंग कर नगदी लूट का आरोप लगाते हुए तीन नामजद व 7/8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। पीडि़त ने पलाना निवासी ओमप्रकाश,मुनिराम,सुनील व 7/8 अन्य के खिलाफ गाडिय़ों के काफिले के साथ रास्ता रोक कर पिस्टल से फायरिंग करने ,मारपीट कर 45 हजार रुपए नगद लूटने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया हैं। साथ ही पीडि़त की गाड़ी से रॉयल्टी बिल बुक,कलेक्शन की डायरी,चेक बुक व गाड़ी के दस्तावेज के लूट का भी आरोप लगाया हैं। आरोपियों पर गाडिय़ों के काफिले से पीडि़त की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया गया है।पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2),126(2),307,324(2),189(2) में दर्ज कर जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी हैं।
