938299-reward-for-accident-helper

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह ट्रकों की भिडंत में एक चालक की मौत हो गई,जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।हादसा महाजन की तरफ शेरपुरा और कपूरीसर के बीच सुबह करीब 6:30 बजे हुआ,जब पंजाब की ओर से आ रहा था।हादसा इतना तेज था कि चलती ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ वाहनों, खासकर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला।शव को राजकीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया।वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया।इसके बाद एक्सप्रेसवे पर जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया गया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।