तहलका न्यूज,बीकानेर।हिन्दी माह में पुरूषोत्तम मास का अपना अलग ही महत्व है।इस माह मेें न केवल दान पुण्य की परम्परा रही है।बल्कि अनेक धार्मिक कथाएं भी होती है। इसमें भागवत कथा का भी महात्मय है।श्री आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में दाउजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा का आयोजन एक से सात जून तक होगा।मंडल अध्यक्ष अविनाश व्यास ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली संगीतमय भागवत कथा का वाचन पं सुनील व्यास के श्रीमुख से होगा। दोपहर 12.30 बजे से 5.30 बजे तक होने वाली कथा के दौरान अनेक प्रसंगों का वाचन होगा।साथ ही संकीर्तन,भक्ति संध्या भी रखी गई है।भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन पुजारी पं गणेश सेवग,लक्ष्मीनारायण रंगा,रामजी व्यास के कर कमलों की किया गया।