तहलका न्यूज,बीकानेर। रासीसर गांव में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर कुछ युवाओं ने जलदाय विभाग एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति संबंधी कुछ समस्याओं के कारण आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।महावीर जालप ने बताया कि सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी एवं प्रशासनिक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और आवश्यक निर्देश जारी किए।इस दौरान जैन ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए,जिसके बाद ग्रामीणों को समाधान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों और आश्वासन के बाद ग्रामीण संतुष्ट नजर आए तथा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों ने भी आमजन को बेहतर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
