तहलका न्यूज,बीकानेर।बीमा कर्मचारियों के अखिल भारतीय संगठन आल इंडिया इंश्योंरेंस एम्प्लॉईज एसोसिएशन AIIEA से सम्बद्ध नार्दर्न जॉन इंश्योंरेंस एम्प्लॉईज एसोसिएशन के बीकानेर मण्डल की सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी जूनागढ़ शाखा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।इस चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।अध्यक्ष पद पर महेश दाधीच एवं सचिव पद पर गोपाल दास छंगाणी निर्विरोध चुने गए।उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम दास चूरा, संयुक्त सचिव पद पर राहुल मारू,कोषाध्यक्ष पद पर अरमान खान निर्वाचित हुए।कार्यकारिणी सदस्य में ओ पी भाटी,गौरव मोदी,सविता रावत तथा मनमोहन निम्बल चुने गए।चुनाव का संचालन करने हेतु शाखा में आये मण्डल अध्यक्ष राकेश जोशी एवं मण्डल सचिव कॉम शौकत अली पंवार ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जोशीले युवा साथियों एवं अनुभवी साथियों के संयोजन से बनी कार्यकारिणी संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देगी और बीमा कर्मचारियों की लम्बित मांगो को पूरा करवाने में सहायता करेगी। इस अवसर पर शाखा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
