तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है जिस युवक ने फायरिंग की है वो अपने आप को रोहित गोदारा गैंग का बता रहा है।घायल युवक डेलाना, लूणकरणसर निवासी मुकेश गोदारा है। जिसके घुटने के पास गोली लगी है। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि संदीप नाम का इस युवक ने मुकेश पर फायरिंग की है।पीडि़त के पिता रामचंद्र गोदारा ने बताया कि यह बार बार फिरौती मांग रहा है। इसको 20 लाख की फिरौती दी जा चुकी है।इसको लेकर तीन बार मुक्ता प्रसाद थाने में मामला भी दर्ज करवा है। जिसमें से एक बार चालान भी पेश हो चुका है।जबकि दूसरी बार में कोई कार्रवाई नहीं हु़ई है।अभी तीन दिन पहले भी परिवाद दिया है।पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।जिसके कारण आज शाम को कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आएं संदीप ने मुकेश पर फायरिंग की।पता चला है कि तीन चार फायरिंग में एक गोली गाड़ी पर भी लगी है।पीडि़त के पिता ने बताया कि यह बिना नंबरी गाड़ी में लगातार पीछा कर रहे है।सूचना पर पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंची। एक कैम्पर गाड़ी भी जब्त की है।

पिछले काफी समय से चल रहा था विवाद 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश  का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ लेनदेन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मुकेश किसी काम से 18 नंबर गली की ओर जा रहा था।इसी दौरान संदीप और आदित्य नामक दो युवकों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से फायरिंग कर दी।बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक स्वयं को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बता रहा था।फायरिंग के दौरान चली एक गोली मुकेश की पिकअप गाड़ी पर भी लगी।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया,जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।वहीं सीओ सिटी अनुज डाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।सीओ डाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है,जिसके चलते मारपीट और झगड़े की घटना हुई है।फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।