तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में दो गुटों में खूनी संघर्ष की वारदात हुई है।जिसमें कई जनों के चोटें आई है। इसको लेकर दोनों पक्षों ने थाने में परस्पर मामले दर्ज करवाएं है।बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 12 बजे सर्वोदय बस्ती,मोरपंख भवन के पास चल रही हज पार्टी के समय यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार अमन अली व जाकिर हुसैन गुट के बीच मारपीट हुई। इसमें तलवारें चलीं,पत्थरबाजी के समाचार है।दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए। एक घायल अभी भी पीबीएम अस्पताल में भर्ती है,जबकि अन्य को छुट्टी मिल गई है।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के करीब 200 लोग इक_ा हो गये।सूचना पर मुक्ताप्रसाद पुलिस सहित आसपास के थानों से जाब्ता मौके पर पहुंचा।सीओ सिटी अनुज डाल सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।रात 3 बजे मामला शांत हुआ।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमें दर्ज करवाए हैं।अमन पुत्र जफर अली ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के मोहम्मद शरीफ के यहां हज का खाना चल रहा था।वहां आए कुछ लोग गली में शराब पी रहे थे।गाली-गलौज कर रहे थे।समझाइश करने पर शरीफ व उसके घर आएं लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।अमन ने मोहम्मद शरीफ,बबलू,रिंकू,रईस व 30-40 अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।जबकि जाकिर हुसैन ने अमन गुट के खिलाफ दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उसके घर हज की दावत रखी गई थी।सब लोग खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान अमन आदि नशे में धुत्त होकर आए। गाली-गलौज करने लगे।परिवादी के भाई से झगड़ा किया। आरोपियों को समझाइश कर वापिस भेज दिया। लेकिन कुछ देर बाद अमन,अयान,समरोज व जफर सहित 40-50 अन्य लोग आ गए।आरोपियों के पास तलवारें,चाकू,लाठियां आदि थे।आरोपियों ने हमला कर दिया।परिवादी के अनुसार हमले में उसके पुत्र सोहेल खान के गंभीर चोटें आईं। 10-15 टांके आए। रिश्तेदारों व उसके भी गंभीर चोटें आई। ख़ास बात यह है कि जाकिर ने अमन गुट पर नशा तस्करी का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।