तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के खाजूवाला में पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से 13 हजार 300 नशीली टैबलेट जब्त की गईं।जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है।जानकारी के अनुसार खाजूवाला थाना पुलिस को नशीले पदार्थों के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना मिली थी।इसके आधार पर खाजूवाला के वार्ड नंबर 5 स्थित तावणियां कॉलोनी में एक मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान महिला अंजू देवी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशे के रूप में उपयोग की जाने वाली जॉन डियर कैप्सूल और संतरी गोलियां बरामद हुईं।पुलिस ने बरामद टैबलेट को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

13 हजार 300 टैबलेट जब्त
पुलिस ने मौके से कुल 13 हजार 300 टैबलेट जब्त कर उन्हें कब्जे में ले लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद दवाइयों का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।पुलिस और ड्रग्स विभाग अब टैबलेट के स्रोत,सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।यह कार्रवाई खाजूवाला सीओ प्रशिक्षु आरपीएस गौरव सारस्वत के सुपरविजन में की गई।खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।कार्रवाई में एएसआई श्रवण राम,महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका,जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी शेखर चंद चौधरी और नरोतमदेव बारोठिया भी शामिल रहे।