‘,

जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में 17 जून को आयोजित होगा भव्य सम्मान समारोह

​जयपुर।सत्यमेव नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘भारतीय मीडिया वॉरियर अवार्ड्स 2026 ‘ के लिए वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण शर्मा का चयन किया गया है।उन्हें यह सम्मान पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, अद्वितीय समर्पण और निरंतर उत्कृष्टता के लिए दिया जा रहा है।सत्यमेव नेटवर्क की ग्रुप हेड निर्मला राव ने बताया कि यह गरिमामयी पुरस्कार  श्री पुरन राव स्मृति सम्मान समारोह’ के बैनर तले प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनारायण शर्मा की उपलब्धियों और कर्तव्यनिष्ठा ने समाज व युवा पत्रकारों को प्रेरित किया है,और संस्था इस प्रतिष्ठित मंच के माध्यम से उनकी सफलता का उत्सव मनाते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही है।

​ 17 जून को सजेगा सम्मान का मंच

इस भव्य पुरस्कार समारोह का आयोजन 17 जून 2026 (बुधवार) को शाम 5:00 बजे से नारायण सिंह सर्किल स्थित ‘पिंक सिटी प्रेस क्लब’,जयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मीडिया जगत की कई नामचीन हस्तियां, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक हिस्सा लेंगे।समारोह की थीम “उत्कृष्टता का सम्मान, प्रभाव का उत्सव” रखी गई है,जिसके तहत देश और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने वाले चुनिंदा मीडिया वॉरियर्स को सम्मानित किया जाएगा। संस्था की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।