तहलका न्यूज,बीकानेर।कायमखानी समाज के दादा नवाब खा के 607वे यौमे -ए -शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम ताज पैराडाइज में आयोजित हुआ।जिसमें मदरसों के बच्चों ने कुरान पाक का पाठ किया एवं समाज के मौजीज लोग शामिल हुवे। कार्यक्रम में बीकानेर कायमखानी समाज के बड़ों सहित युवाओं ने भाग लिया एवं एक मीटिंग आयोजित करके बीकानेर कायमखानी समाज के अध्यक्ष पद के लिए चर्चा की गई।कायमखानी समाज के लोगो ने एक राय होकर बीकानेर जिला अध्यक्ष पद के लिए अयूब कायमखानी के नाम का प्रस्ताव रखा।मीटिंग में मौजूद सभी ने सर्व सहमति से एवं निर्विरोध जिला अध्यक्ष के लिए अयूब कायमखानी को चुन लिया एवं सभी ने अयूब कायमखानी को बधाई देते हुआ आग्रह किया कि आप समाज के साथ साथ सर्व समाज के लिए लिए अच्छे कार्य करेंगे।