तहलका न्यूज,बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के पांचवें दिन रविवार को कांग्रेस सेवादल ने अनूठे अंदाज में विरोध-प्रदर्शन किया।सेवादल कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर अस्पताल परिसर में रैली निकाली और बाद में अस्पताल परिसर,वार्डों तथा शौचालयों में सफाई अभियान चलाया।सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीबीएम में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि सेवादल के द्वारा किए जा रहे इस श्रमदान आंदोलन के माध्यम से पी बी एम परिसर की सफाई के साथ-साथ अधिकारियों एवं भाजपा के मंत्रियों नेताओं के दिल की सफाई करने का भी संदेश दिया जा रहा है l कमल कल्ला ने कहा कि PBM हॉस्पिटल बीकानेर के लिए सबसे महत्वपूर्ण संस्थान है।इसके सम्पूर्ण तंत्र की सुरक्षा,संरक्षा और विकास प्रत्येक शहरवासी का नैतिक दायित्व है।हमें राजनीतिक संकीर्णता से ऊपर उठकर जन सेवा के लिए काम करना चाहिए।सफाई अभियान सांकेतिक रूप में समस्त व्यवस्था में व्याप्त गंदगी,अकर्मण्यता,भ्रष्टाचार,भेदभाव को समाप्त करने के लिए रखा गया है।PBM हॉस्पिटल की सकारात्मक कार्यों को संरक्षा करना भी हमारा उद्देश्य है।बाहरी कंपनियों की जवाबदेही सीमित होती है अतःयथासंभव इनको प्रोत्साहन देना बंद करना चाहिए।कांग्रेस देहात अध्यक्ष विशनाराम सियाग ने कहा कि अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहा है,जिसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन को जगाने के लिए किया सफाई अभियान
सेवादल के सहयोग से आयोजित इस श्रमदान शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मेघवाल ने कहा कि पीबीएम अस्पताल प्रशासन को जागृत करने और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर यह प्रतीकात्मक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों, कई वार्डों तथा गंदे शौचालयों की सफाई कर प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे अस्पताल परिसर में रघुपति राघव राजा राम का गीत गाकर वहां उपस्थित मरीजों एवं आम जन को इस गीत के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का प्रयास किया गया।कांग्रेस सेवा दल बीकानेर शहर के अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि पीबीएम संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन यहां सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
आंदोलन और सफाई अभियान मेंदेहात सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा,संगठन सचिव मनोज व्यास,सुखदेव नाथ,रामनिवास गोदारा,मनोज व्यास,भंवर कुकाना,निर्मला,जावेद,कालू राव,सोमजोशी,मोहम्मद असलम,राजा काका ,विष्णुकांत व्यास,हिमांशुव्यास,रतना कोलानी,मदन मोहन व्यास,लक्ष्मण व्यास,सूर्य प्रकाश कल्ला,रुद्र पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस सेवा दल देहात के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने चेतावनी दी कि यदि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कांग्रेस सेवा दल बीकानेर शहर के संगठन महासचिव मनोज व्यास ने कहा कि समय रहते यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सेवादल कांग्रेस के माध्यम से पूरे राजस्थान में आंदोलन किए जाएंगे और सरकार को कठगरे में खड़ा किया जाएगा।
