तहलका न्यूज,बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रस्तावित योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.सुरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की अंतिम तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक में फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष व योगा नोडल ऑफिसर डॉ.बी के बिनावरा ने प्रोटोकॉल के अनुरूप बीकानेर संभाग के समस्त चिकित्सकों को योगदिवस के दिन योगाभ्यास करने का आह्वान किया। आयोजन समिति के सचिव डॉ.देवेंद्र अग्रवाल ने योग कैंप से जुड़े समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में पूर्ण जानकारी दी, बैठक में चिकित्सा जगत से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अधिक से अधिक चिकित्सकों को योगाभ्यास के लिए व्यक्तिगत संपर्क किया।योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त चिकित्सकों को डॉ.पिंटू नाहटा,भुवनेश पुरोहित,ऋषिका व्यास के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया जाएगा।इस दौरान योगा को सरल एवं रोचक बनाने हेतु डॉ.नाहटा द्वारा योग प्रस्तुतियां दी जाएगी।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी संगठनों से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।बैठक के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.राहुल हर्ष,सचिव डॉ.हरमीत,डॉ.नवल गुप्ता,डॉ.अनंत कुमार शर्मा,डॉ. महेश शर्मा,डॉ.विजय तुंदवाल, डॉ.विनोद छिंपा,डॉ. डी.के.अग्रवाल,हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ.पिंटू नाहटा,फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.बी.के.बिनावरा,डॉ.आर.के.काजला,रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सुखवीर एवं यूजी संगठन के मनोज सहित विभिन्न विभागों के चिकि त्सक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

15 दिवसीय नि:शुल्क योग कक्षाओं का उपहार
बीकानेर।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीकानेर वेलनेस सेन्टर द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की डॉ वत्सला गुप्ता की ओर से जन-जागरूकता एव योग दिवस की सार्थकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष उपहार दिया जा रहा है। इस वर्ष 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन योगा फॉर हेल्दी ऐजिंग विषय के साथ किया जा रहा है। बीकानेर वेलनेस सेंटर के निदेशक अनिल जुनेजा ने बताया की इस उपहार योजना का उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं तनावमुक्त जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना और योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर 21 जून से 15 दिनों की नि:शुल्क योग कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। योग कक्षाएं प्रतिदिन सेंटर पर प्रात: 7:00 बजे से 9:00 बजे तक और साय 5:30 से 7:30 बजे तक संचालित होती हैं ।इच्छुक नागरिक गुणात्मक रूप से या फिर उपचारात्मक रूप से योग के लिए जागरूक होवे और अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाए।सीमित सीटों के कारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।सेंटर के योग प्रशिक्षक अमनसिंह राजपुरोहित,आकांक्षा माथुर और अजय धवल ने बताया की नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है,तनाव कम होता है, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा समग्र स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। योग व्यक्ति को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।बीकानेर वेलनेस सेन्टर ने प्रात: 8:00 बजे से 9:00 बजे चलना हॉस्पिटल के सामने शहरवासियों से अनुरोध हैं की अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होवे और इस 1 दिवसीय अवसर से जुडऩे तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

तैयारियों में जुटा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का योग विभाग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार दुलार के निर्देशन में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में डॉ.हितेंद्र मारू,सपना बरवाल एवं प्रियंका रघुवंशी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों सोनू,सिमरन,दीक्षिता,प्रियंका,अलक नयनी,दीपु,बसंती एवं अमिता ने उत्साहपूर्वक योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.मनोज दीक्षित ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं योग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक जागरूकता का प्रेरणादायी प्रयास बताया।