WhatsApp Image 2026-06-19 at 12.12.33
तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता मेहुल शर्मा को बीकानेर विभाग का विभाग संयोजक दायित्व प्रदान किया गया है।मेहुल शर्मा पिछले दो वर्षों से बीकानेर महानगर मंत्री के रूप में संगठन कार्य का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।संगठन के प्रति उनकी सक्रियता,समर्पण एवं कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।अब वे विभाग संयोजक एवं महानगर मंत्री,दोनों दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन कार्य को और अधिक गति प्रदान करेंगे।