तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर के एनएसयूआई नेता जीशान सामेजा को नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में आयोजित विशेष जू-जित्सु संवाद सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।करीब चार घंटे तक चले इस विशेष सत्र में देशभर से चयनित लगभग 20 युवाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने विचारधारा,देश के वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक हालात,डर की राजनीति तथा भय पर विजय प्राप्त कर आगे बढऩे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।राहुल गांधी ने युवाओं को निडर होकर अपनी बात रखने,लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं और उन्हें सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आना चाहिए।संवाद सत्र में शामिल हुए जीशान सामेजा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ यह चर्चा उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। इस संवाद ने उन्हें समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती के साथ निभाने का संकल्प दिया है।उन्होंने कहा कि युवाओं के विचारों को सुनने और उन्हें मार्गदर्शन देने की राहुल गांधी की पहल युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करती है।
