तहलका न्यूज,बीकानेर।बिजली की निजी कंपनी के खिलाफ अब आमजन का आक्रोश बढऩे लगा है।जिसके चलते मंगलवार को सर्व समाज की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।बीदासर हाउस से पैदल मार्च करते हुए सर्व समाज के लोग जिला कलेक्टर पहुंचे और बिजली की निजी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए डॉक्टर भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि यह बिजली कंपनी अब ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है।आमजन की सुनवाई करने की जगह मनमानी करती है और इसका विरोध करने पर राज्य कार्य बाधा के मुकदमे दर्ज करवाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि एक निजी कंपनी कानूनन राज कार्य में बाधा जैसे मुकदमे दर्ज नहीं करवा सक ती।लेकिन कंपनी की तानाशाही के चलते इस प्रकार की दादागिरी सामने आ रही है। हालत यह बने हुए हैं कि अघोषित कटौती की कोई भी गिनती नहीं है और मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना घण्टों बिजली काटी जा रही है। प्रदर्शन करने वेद व्यास, करण प्रताप सिंह सिसोदिया, विश्वजीत सि ंह हरासर, युधिष्ठिर सिंह भाटी,जसराज सींवर,नगेंद्रपाल सिंह शेखावत,शशि शर्मा,अयूब कायमखानी,विक्रम सिंह राजपुरोहित,फिरोज भाटी सहित बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।
ये है पूरा मामला
बिजली कम्पनी कार्यालय की ओर पैदल कूच करने वाले भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया के खिलाफ बीकेईएसएल अधिकारी की रिपोर्ट पर बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है।बीकेईएसएल के एईएन एचटीएम गौतम सामल की रिपोर्ट के अनुसार 10 जून की रात इंदिरा कॉलोनी जीएसएस में फॉल्ट आने से बिजली बंद हो गई थी। फॉल्ट सुधारने पहुंचे ऑपरेटर मनरूप के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।रिपोर्ट में आरोप है कि भगवान सिंह मेड़तिया अपने 50-60 समर्थकों के साथ जीएसएस में पहुंचे और वहां का वीडियो बनाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।आरोप है कि फॉल्ट ठीक करने के बाद भी बिजली बंद कर दी गई और ऑपरेटर को पकड़कर बाहर ले जाया गया। उसके साथ मारपीट करने और रास्ते में अधिकारियों से बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है।
