तहलका न्यूज,बीकानेर।पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर उस समय हडकंप मच गया।जब मृतक प्रसूता शारदा के पति मुकेश नायक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।लेकिन वह अपने को आग के हवाले करता उससे पहले ही आसपास खड़े लोगों ने उससे बोतल छीन ली और उसका शर्ट उतार लिया।मुकेश का आरोप है कि उसके माता-पिता को पुलिस उठाकर ले गई है।पोस्टमॉर्टम का दबाव बनाने के लिए उसके हस्ताक्षर करवाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ ही एक प्रशासनिक अधिकारी ने भी दबाव बनाने का प्रयास किया। मुकेश का आरोप है कि राजेश नाम के पुलिसकर्मी ने उसके मां-बाप को पकडऩे के लिये घर गये। गौरतलब है कि पीबीएम अस्पताल में भर्ती प्रसूता शारदा नायक की 21 जून को मौत हो गई थी।इससे पहले 18 जून को प्रीति नायक की भी मौत हो गई थी।प्रीति के परिजन पोस्टमार्टम के बाद उनका शव सूरतगढ़ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।लेकिन शारदा के परिजनों ने 3 दिन बाद भी शव नहीं उठाया है।मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।