तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।आएं दिन कही न कही चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। जिले नोखा थाना क्षेत्र की कानपुरा बस्ती में चोरी की बड़ी वारदात हुई है।अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने- चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।पीडि़त इंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि वह पारिवारिक कार्य से बाहर गए हुए थे और मकान कई दिनों से बंद था।बुधवार को लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले और कुंडियां टूटी मिलीं। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे।पीडि़त के अनुसार चोर करीब 4 किलो चांदी के आभूषण और सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।चोरी हुए सामान में बेटी के हाथ-पैरों के कड़े,कानों के टॉप्स,झुमके,दो जोड़ी पायल,दो चांदी के कमर कंदोरे,चार जोड़ी बिछिया,चांदी के सिक्के,माथे की रखड़ी सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं।परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।घर कई दिनों से बंद होने का फायदा उठाकर चोर रात के समय ताले तोड़कर अंदर घुसे और आराम से जेवरात समेटकर फरार हो गए।सूचना मिलने पर नोखा पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले मकान की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
