25-june-26-khajuwala-1_1782397506

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर के एक युवक के सोशल मीडिया पर लाइव करने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है।युवक ने लाइव के दौरान कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और आत्महत्या करने की चेतावनी दी।इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।ऐसे में पुलिस अब उसे इंदिरा गांधी नहर में कूदने की आशंका जताई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की।जांच के दौरान माईलेटी के पास तथा इंगानप नहर की आरडी 399 के पास युवक की कार,कपड़े और अन्य निजी सामान मिले।इसके बाद युवक के नहर में गिरने या कूदने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस और ग्रामीण नहर में लापता युवक की तलाश कर रहे हैं।

6 पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार,युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर 6 लोगों के नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए।वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया।पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।नहर में सर्च अभियान चल रहा है और फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस और एसडीआरएफ जुटी तलाश में
बीकानेर से एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया।टीम नहर और आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाश कर रही है।पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।वीडियो में लगाए गए आरोपों और युवक के लापता होने के बीच किसी संबंध की संभावना को भी खंगाला जा रहा है।